धर्म

साप्ताहिक पंचांग 16-22 दिसंबर 2024: पौष माह के आरंभ से कालाष्टमी तक इस सप्ताह 7 दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, त्योहार जानें

Weekly Panchang 16 December -22 December 2024: 16 दिसंबर 2024 से पौष माह की शुरुआत हो रही है. इसका समापन 22 दिसंबर 2024 को पौष माह की कालाष्टमी पर होगा. पौष माह में सूर्य देव और पितरों की पूजा का खास महत्व है. इस दौरान पितरों का तर्पण करने और रविवार का व्रत करने वालों को अमोघ फल की प्राप्ति होती है.

इस सप्ताह में साल का सबसे छोटा दिन भी आएगा. साथ ही अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा..कालाष्टमी पर काल भैरव की पूजा की जाएगी.

इस सप्ताह में बुध मार्गी होने जा रहे हैं, इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं 7 दिन कौन से त्योहार, व्रत, ग्रह परिवर्तन, शुभ योग होंगे.

साप्ताहिक पंचांग 16 दिसंबर – 22 दिसंबर 2024, शुभ मुहूर्त, राहुकाल (Weekly Panchang 16 December – 22 December 2024)

16 दिसंबर 2024 (Panchang 16 December 2024)

  • व्रत-त्योहार – पौष माह शुरू
  • तिथि – प्रतिपदा
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – सोमवार
  • नक्षत्र – आर्द्रा
  • योग – शुभ
  • राहुकाल – सुबह 08.25 – सुबह 09.32
  • ग्रह गोचर – बुध मार्गी

17 दिसंबर 2024 (Panchang 17 December 2024)

  • तिथि – द्वितीया
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – मंगलवार
  • नक्षत्र – पुर्नवसु
  • योग – ब्रह्म, त्रिपुष्कर
  • राहुकाल – दोपहर 2.52 – शाम 04.10

18 दिसंबर 2024 (Panchang 18 December 2024)

  • व्रत-त्योहार – अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
  • तिथि – तृतीया
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – बुधवार
  • नक्षत्र – पुष्य
  • योग – इंद्र
  • राहुकाल – दोपहर 12.18 – दोपहर 1.35

19 दिसंबर 2024 (Panchang 19 December 2024)

  • तिथि – चतुर्थी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – गुरुवार
  • नक्षत्र – अश्लेषा
  • योग – वैधृति
  • राहुकाल – दोपहर 1.36 – दोपहर 2.43 

20 दिसंबर 2024 (Panchang 20 December 2024)

  • तिथि – पंचमी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – शुक्रवार
  • नक्षत्र – मघा
  • योग – विष्कंभ, रवि योग 
  • राहुकाल – सुबह 11.02 – दोपहर 12.19

21 दिसंबर 2024 (Panchang 21 December 2024)

  • साल का सबसे छोटा दिन
  • तिथि – षष्ठी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – शनिवार
  • नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
  • योग – त्रिपुष्कर, रवि, प्रीति योग
  • राहुकाल – सुबह 09.45 – सुबह 11.02

22 दिसंबर 2024 (Panchang 22 December 2024)

  • व्रत-त्योहार – कालाष्टमी
  • तिथि – सप्तमी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – रविवार
  • नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
  • योग – सर्वार्थ सिद्धि, त्रिपुष्कर, आयुष्मान
  • राहुकाल – शाम 04.12 – शाम 4.50 

Leave A Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Posts

परशुराम दल: ब्राह्मण समाज की नई आवाज और सशक्तिकरण की पहल

ब्राह्मण समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गठित संगठन "परशुराम दल" वर्तमान में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह संगठन न केवल ब्राह्मण समाज को संगठित करने का काम कर रहा है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, और सांस्कृतिक जागरूकता को भी…

Load More Posts Loading...No More Posts.